प्रसूता की मौत पर अस्पताल में देर रात तक गदर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती देर रात प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर हंगामा किया| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और परिजनों को समझाकर शांत किया| वही अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप मृतका के परिजनों पर लगा है|

बीते 8 अगस्त को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी महिला 21 वर्षीय दरताज पत्नी दानिश को शहर कोतवाली क्षेत्र के माडर्न अस्पताल में प्रसब हेतु भर्ती किया गया था| उसके बाद महिला को आपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ| बीते मंगलवार की रात उसे सांस लेनें में तकलीफ के चलते अस्पताल से रिफर कर दिया गया| जिसके बाद परिजन उसे आवास विकास के कई अस्पतालों में लेकर गये|

इसके बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा प्रसूता को मृत घोषित कर दिया गया| प्रसूता की मौत से आक्रोशित दर्जनों की संख्या में परिजन अस्पताल पंहुचे और हंगामा शुरू कर दिया| परिजनों नें उपचार में लापरवाही का आरोप जड़ा |

हंगामे की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल संजय मिश्रा, आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने भीड़ को समझाकर शांत किया| जिसकेबाद काफी देर चले हंगामे के बाद परिजन शव लेकर चले गये | वही अस्पताल में प्रसूता के परिजनों के द्वारा हंगामे के दौरान तोड़फोड़ करने और कागजात आदि उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है|
आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी नें बताया कि परिजनों नें लापरवाही का आरोप लगाया था| उसके बाद उन्होंने हंगामा किया | परिजन बाद में शव लेकर चले गये | उन्होंने कोई तहरीर नही दी| अस्पताल में तोड़फोड़ आदि का आरोप गलत है|