बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की स्‍वागत के दौरान कटी ऊँगली, हुई सर्जरी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

मुजफ्फरनगर: स्वागत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के दाए हाथ की अंगुली कट गई। अंगुली हाथ से अलग होने से भाजपाइयों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें महावीर चौक स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन और उनकी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष की अंगुली की सर्जरी की। हॉस्पिटल के बाद सांसद, विधायक समेत भाजपा पदाधिकारियों की भीड़ लगी रही। वहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव हॉस्पिटल पहुंचे। सर्जरी और उसके बाद काफी देरी तक किसी को भी स्वतंत्र देव सिंह से मिलने नहीं दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष की वह अंगुली कटी, जिसमे उन्होंने अंगूठी पहन रखी हैं। सीधे हाथ वाली सबसे छोटी वाली।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर स्वतंत्र देव सिंह का खतौली, मंसूरपुर समेत शहर में स्वागत हुआ। सरकुलर रोड पर आवास विकास कालोनी के बाहर भाजपा महिला मोर्चे की सदस्यों ने उनका स्वागत किया। स्वागत वाहन से नीचे उतरने के दौरान उनकी दाए हाथ की सबसे छोटी अंगुली वाहन में फंस गई। कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते वह अंगुली स्वागत वाहन से नहीं निकाल पाए। अंगुली कटकर जमीन पर गिर गई। इससे भाजपाइयों में अफरा-तफरी मच गई।
आनन फानन में उन्हें सरकुलर रोड स्थित बाल रोड विशेषज्ञ डॉ. गिरीश के यहां ले जाया गया, जहां से सीधे हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन के वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने उनकी सर्जरी की। इस हादसे के बाद प्रदेश अध्यक्ष के दिनभर के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। आशीर्वाद बैंकट हाल में सदस्यता अभियान और भाजपा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन केंद्रीय पशुपाल, डेयरी एवं मतस्य राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने किया।