जिला जेल में बंदियों ने भूख हड़ताल कर किया प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद: जिला जेल में बंदियों ने मारपीट से नाराज होकर भूख हड़ताल कर दी| सुबह के नास्ते को खाने से इनकार कर दिया है| कचहरी में पेशी पर आये पर आये बंदियों ने मीडिया को बताया कि बंदियों के साथ मारपीट की गयी और बर्तन तोड़ दिए|

गुरुवार को तलाशी के दौरान सामान रोंके जाने से खफा बंदियों  ने शुक्रवार सुबह भूख हड़ताल की घोषणा कर दी और जेल की ओर से आए नाश्ते को लेने से इंकार कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक बंदी जेल परिसर के भीतर ही धरने पर बैठ गये| मामले की सूचना जेल अधिकारीयों को मिलने पर हडकंप मच गया| जेल अधिकारियों ने काफी समझाकर बंदियों को शांत किया| जिसके बाद बंदी शांत हुए| जिला प्रशासन को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह नें जेएनआई को बताया कि बंदियों ने खाना खाने से इंकार किया था| लेकिन उन्हें समझाने पर वह मान गये| जिसके बाद बंदियों को नाश्ता दिया गया| दोपहर को भोजन भी वितरित किया जा रहा है|