कुएं में गिरे ग्रामीण का 6 घंटे बाद निकल सका शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते लगभग दस घंटे से कुएं में गिरे ग्रामीण को निकलाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन 6 घंटे तक चला| इसके बाद शव बरामद हो सका|

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डाल निवासी 58 वर्षीय रमेश चन्द्र दुबे जानवरों को चारा डालने गये थे| उसी दौरान वह दस वर्ष पुराने कुंए मेंदोपहर 12 गिर गये| चार घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई| जिसके बाद एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ राजवीर सिंह व थानाध्यक्ष अंगद सिंह आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने दमकल को भी मौके पर बुला लिया| वही दमकल ने रमेश चन्द्र के भतीजे अमित कुमार को कुँए में उतारा| इसके बाद शव को निकाला जा सका|