मासूम की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सुबह तड़के साँस की बीमारी का इलाज कराने माँ के साथआये मासूम की अचानक मौत से परिजन भड़क गये| परिजनों ने आरोप लगाया की उसके पुत्र को पहले भर्ती नही किया गया जब भर्ती किया तो बहुत देर हो चुकी थी| परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम चमननगरिया निवासी संजीब कुमार की पत्नी तारा देवी अपने 5 वर्षीय पुत्र कृष्णा को लेकर लोहिया अस्पताल इमरजेंसी में आयी थी| उसने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को भर्ती नही किया गया| उसने सभी से बहुत बार कहा लेकिन कोई भर्ती करने को राजी नही हुआ | जिसके बाद लगभग 9:30 बजे उसके पुत्र कृष्णा को भर्ती किया| एक बोतल व इंजेक्शन लगाया| उसी दौरान उसकी मौत हो गयी|
कृष्णा को अस्तमा (साँस की समस्या) की शिकायत थी| कृष्णा की मौत होते ही परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने शव इमरजेंसी गेट के बाहर रखकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापवाही का आरोप लगाया|