कांवरियों को ग्रामीणों नें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आठ जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती रात जल चढा कर वापस जा रहे कांवरियों का ग्रामीणों से विवाद हो गया| विवाद बढने पर ग्रामीण बड़ी मात्रा में एकत्रित हो गये| उन्होंने काबडियों को लाठी-डंडो से खेतों में दौड़ाकर पीट दिया | घटना की सूचना पर सीओ आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे उन्होंने जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम हथौडा निवासी तकरीबन दो दर्जन से अधिक कांवडिया गोला से जलभर कर नीबकरोरी मन्दिर पर चढाने के बाद ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे| उसी समय ग्राम रुखईया के निकट सड़क किनारे खड़ी पिकअप से कट लग गया| जिस पर ग्रामीणों और कांवडियों में जमकर विवाद हो गया| विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये| उन्होंने लाठी-डंडो आदि से कांबडियों की पिटाई करना शुरू कर दिया| जिस पर कई कांबडिया मौके से फरार हो गये| तकरीबन आठ को ग्रामीणों नें दौड़कर पीट दिया|
घटना के बाद घायल कांवडिया शिकायत लेकर थानें पंहुचे| उन्होंने पुलिस को ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने की जानकारी दी| जिसके बाद सीओ कायमगंज अखिलेश राय व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उसी दौरान एक ग्रामीण ने किसी असरदार भाजपा नेता की पुलिस ने फोन पर वार्ता करा दी| जिसके बाद पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लगी रही|
थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|