15 दिन में किसान सम्मान निधि का कार्य पूर्ण करें लेखपाल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों ने जिलाधिकारी और लेखपाल संघ के बीच खिची तलवारें वापस म्यान में जाने को तैयार नही दिख रही है| मंगलवार को डीएम ने लेखपालों को 15 दिन के भीतर किसान सम्मान निधि का कार्य पूर्ण करने के आदेश दिये गये है|
डीएम मोनिका रानी नें लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सैदमीर खां को पत्र जारी कर कहा है कि बीते दिन उनके द्वारा पत्र प्राप्त हुआ था| जिसमे पीएम किसान सम्मान निधि के कार्य को लेखपालों नें करने से इंकार किया है| डीएम ने पत्र में कहा कि शासनादेश के अनुसार खतौनी में दर्ज सभी किसान इस योजना के लिए पात्र है|
बीते पांच महीने से कार्य चलने के बाद भी अभी तक कार्य पूर्ण नही किया गया है| उनके
कार्यालय में लगातार इस सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हो रही है| जिससे इस कार्य में लापरवाही उजागर हो रही है| खतौनी का कार्य किसी अन्य विभाग को नही दिया जा सकता| यह विभागीय अनुशासनहीनता है|  उन्होंने लेखपाल संघ से कहा है कि वह योजना में सक्रिय सहयोग करें और आगामी 15 दिनों में योजना का लाभ पात्र को दिलायें|
लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष ने बताया की अभी पत्र उन्हें प्राप्त नही हुआ है| आदेश मिलने पर बैठक कर आगे का निर्णय लिया जायेगा