बढ़पुर गोलीकांड में आरोपी दीपक गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते 6 दिन पूर्व बढपुर में पूर्व सपा विधायक के पुत्र व साथियों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों के गोली मारने के मामले में पुलिस ने आखिर दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी|
बीते दिन फ़िल्मी अंदाज में मुख्य आरोपी पूर्व सपा विधायक पुत्र पंचशील राजपूत ने बुलेट गाड़ी से हेलमेट लगाकर कोर्ट पंहुच न्यायालय में समर्पण किया था| वही घटना के बाद से दूसरा आरोपी दीपक गुप्ता को भी पुलिस नें कानपुर के एक अस्पताल में उपचार कराने के दौरान नजरबंद किया हुआ था| उपचार के बाद बीती रात पुलिस उसे कोतवाली ले आयी| आरोपी दीपक के हदय में समस्या बतायी जा रही है | जिसके चलते उसे मीडिया से भी दूर किया गया |
पुलिस ने उसे घटना का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है|
शहर कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी दीपक को धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है| उससके दिल में समस्या है| जाँच पड़ताल की जा रही है|