ओपन माइक पर ‘लफ्जो से परे’ किया काव्य पाठ

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: हिंदी साहित्य को आगे ले जाने के एक प्रयास के चलते युवा कबियों के लिए ओपन माइक कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ किया| जिसको सुनने वालों ने उसकी सराहना की|
नगर के जोगराज स्ट्रीट स्थित एक इंस्टीयुट में  “लफ्जो के परे” संस्था के द्वारा युवा कबियों के लिये ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे एक दर्जन से अधिक युवा कबियों ने हिस्सा लिया| आशुतोष सिंह, प्रियांशू पाण्डेय, शालिनी वर्मा, शिवम चौहान आदि ने काव्य पाठ किया|
युवा कवियों का काव्य पाठ सुन श्रोता अपनी तालियों को नही रोंक पाये| कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमबंशी ने किया| संस्था के संस्थापक रुद्राक्ष पाठक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जिले में छुपी प्रतिभाओं को बाहर निकाला जायेगा|