जिला जेल में डीएम-एसपी के निरीक्षण से हडकंप

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
बुधवार को दोपहर 2:40 बजे डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल फतेहगढ़ पंहुचे| उन्होंने जेल की भोजन व्यवस्था परखी| इसके बाद उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण किया| जेल की सभी 18 बैरक चेक की गयी| लेकिन फ़िलहाल कोई आपत्ति जनक चीज अधिकारियों के हाथ नही लगी| केबल तीन लाइटर ही मिले जिन्हें जप्त किया गया|तकरीबन 4 बजे निरीक्षण समाप्त हुआ| जिलाधिकारी नें जेएनआई को फोन पर बताया कि फ़िलहाल सब ठीक मिला| तीन लाइटर बरामद हुये है| जेल के अधिकारियों को अवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है|