कार्यालय में पीटीओ की ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों से झड़प

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पीटीओ के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली मालिकों की झड़प हो गयी| सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर आ गया| पुलिस ने समझा
कर मामले को शांत कर दिया|
मंगलवार को शाम तकरीबन दो दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली एआरटीओ कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली कामर्शियल करने की मांग की| ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक राजेन्द्र सिंह नें बताया कि उनके ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रेन से आने वाली खाद और सीमेंट को ढोने का कार्य करते है| इस काम में लगभग 250 ट्रैक्टर ट्रॉली लगी है|
राजेन्द्र सिंह आदि ने कहा की पीटीओ प्रतिदिन दो या तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर उन्हें सीज करते है| इसके बाद उनके ऊपर 60 से लेकर 65 हजार रूपये का जुर्मना लगाया जा रहा है| जिससे सभी काफी परेशान है| सभी ट्रैक्टर ट्रॉली मालिकों ने कामर्शियल करने की मांग करते हुए पीटीओ वीके आनन्द से वार्ता की| जिसमे पीटीओ नें कुछ आपत्ति जाहिर की| इस बात पर ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक और पीटीओ में तीखी झड़प हो गयी| जिसकी सूचना पीटीओ नें पुलिस को दी| सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अजय नारायण सिंह व सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने समझाकर मामले को रफा दफा किया|
पीटीओ ने जेएनआई को बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक कामर्शियल कराने को लेकर हंगामा कर रहे थे| उनकी एआरटीओ से फोन पर वार्ता करा दी गयी है| उन्होंने जल्द व्यवस्था दुरस्त करने का भरोसा दिया है|