चोरियों के खुलासे ना होनें से आक्रोशित व्यापार मंडल ने एसपी कार्यालय घेरा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से लगातार जिले में बढ़ी चोरियों के खुलासे ना होने से खफा व्यापार मंडल ने एसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौपा और जल्द खुलासा करने की मांग की|
नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा से भेट की| व्यापरियों ने कहा कि जिले
में आये दिन व्यापारियों  की दुकानों में चोरी हो रहीं है| जिसके चलते व्यापारी काफी आक्रोशित है| चौक पर भी एक व्यापारी की दुकान तोड़ी गयी जिसका खुलासा नही किया गया| इसके साथ ही साथ नखास चौकी क्षेत्र में मुजफ्फर हुसैन रहमानी के कारखाने से लाखों रूपये के लंहगे चोरी कर लिए गये| उनका भी पता नही चला| यह पुलिस के लिए शर्मशार करने वाली बात है|
व्यापरियों ने कहा कि अंगूरीबाग में एक पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया था| जिसका उद्घाटन पूर्व डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने किया था|कुछ समय तक एक दरोगा और चार सिपाहियों की तैनाती रही लेकिन अब काफी लम्बे समय से कोई पुलिस कर्मी तैनात नही है| जिसमे पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाये|
इसके साथ ही साहबगंज चौराहे पर पिकेट डियूटी लगाये जाने की मांग की| व्यापारियों ने काम चोर चौकी इंचार्जो और थानाध्यक्षो को हटाये जाने की मांग की| नगर अध्यक्ष इखलाख खां, राकेश सक्सेना, सोनी शुक्ला, राजू भारद्वाज,अंकुर श्रीवास्तव, गोविन्द वाथम आदि रहे|