राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन व आराम के अवसर प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

वृष-दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। किसी आनंददायक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भागदौड़ रहेगी। चिंता रहेगी।
मिथुन-किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। कोई शारीरिक कष्ट की आशंका है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। किसी असहाय व्यक्ति की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।
कर्क-घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। धनार्जन होगा।
सिंह-व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।
कन्या-कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। काम में मन नहीं लगेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धैर्य रखें।
तुला-डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा, प्रयास करें। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक-आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह से परिपूर्णता रहेगी।
धनु-किसी तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। घर-बाहर जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धनार्जन होगा।
मकर-वाहन व मशीनरी के प्रयोग में कतई लापरवाही न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। विवेक का प्रयोग करें। संतान संबंधी चिंता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।
कुंभ-किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। आसपास का वातावरण प्रसन्नतादायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।
मीन-भूमि, भवन, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे।