भूमि विवाद में भाईयों के बीच चली गोलियां,तीन जख्मी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीती रात भूमि विवाद में चलते दो सगे भाईयों में मारपीट के साथ ही फायरिंग हो गयी| मामले में तीन जख्मी हो गये| दो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतावली क्षेत्र के ग्राम वनपोई निवासी सत्यपाल व हरनाथ पुत्र सूरजपाल के बीच भूमि
विवाद चल रहा है| जिसके चलते शनिवार तड़के विवाद हो गया| जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट के साथ ही फायरिंग हो गयी| जिसमे गाँव के ही 25 वर्षीय युवक श्यामू
पुत्र देवी दयाल व 20 वर्षीय श्रीपाल पुत्र राजेन्द्र के साथ ही 25 वर्षीय रोहित पुत्र सूरज पाल घायल हो गया| गंभीर रूप से जख्मी श्यामू व श्रीपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
उप निरीक्षक रामशरण यादव ने लोहिया अस्पताल पंहुच जाँच पड़ताल की |
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि फायरिंग हुई है| तहरीर नही मिली| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|