“अब पता चल गया कौन किसका बाप है?”- भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद से की अभद्रता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: देश कैबिनेट में कानून मंत्री के ओहदे पर रहे सलमान खुर्शीद की उनके जीवन की ये सबसे शर्मनाक हार है| मतगणना के दौरान बुरी तरह पिछड़ने के बाद १०वे राउंड में ही सलमान ने मतगणना केंद्र छोड़ना मुनासिब समझा| अपनी व पार्टी की हार से हताश कांग्रेस प्रत्याशी जब मतगणना केंद्र से बाहर निकले तभी मिडिया कर्मियों ने उन्हे घेर किया| 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने माना कि मोदी का जादू चला है| पार्टी इसकी समीक्षा करेगी| जिससे इतनी बड़ी हार का कारण पता चल सके| इसी बीच भाजपा नेता राजीव चुतर्वेदी ने सलमान से कह दिया कि अब यह भी पता चल गया की कौन किसका बाप है| 
यह सुनते ही सलमान खुर्शीद भडक गये| उन्होंने कहा रुक जाए यह बत्तमीजी है| सलमान खुर्शीद आक्रोशित हो गये| भाजपा नेता और सलमान में तीखी झड़प हो गयी| बाद में जैसे-तैसे मामले को शांत किया गया| 

राजनीती में भाषा की गिरती मर्यादा और आचरण के लिए कहीं न कहीं नेता खुद जिम्मेदार है| भाजपा नेता के द्वारा की गयी अभद्रता कहीं से जायज नहीं ठहराई जा सकती मगर इसका बीज टो खुद सलमान खुर्शीद ने चुनाव प्रचार के दौरान बोया था|

ज्ञात चुनाव के दौरान ही मतदाताओ को प्रभावित करने के उद्देश्य में खुद जगह नुक्कड़ सभाओ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ललकार कर कहा था कि वे योगी के बाप है! चुनावो और राजनीती में गिरावट का पलटवार आज खुद सलमान को झेलने को मिला| इसे कहते है जैसा बोयोगे वैसा ही काटोगे|