दूल्हे के मारपीट करने पर बारात को बंधक बनाया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) विवाह की रस्मों के दौरान बीती देर रात दूल्हे ने शराब का सेबन कर लिया| जिसके बाद उसने जमकर हंगामा किया| विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई| जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
जनपद  मैनपुरी के ग्राम घिरौर नाहिली निवासी पूर्व प्रधान देवेन्द्र राठौर के पुत्र अनुभव राठौर की बारात थाना मेरापुर के संकिसा एक गेस्ट हॉउस में आयी थी | जंहा जयमाला होने के बाद दूल्हे नें शराब पीकर विवाद किया और वधू पक्ष के एक युवक का सिर फोड़ दिया|
जिसके बाद बधू पक्ष नें बारात के कई लोगों को गेस्ट हॉउस में बंधक बनाने का प्रयास किया| उसी दौरान वर पक्ष की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची| थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है|