विधवा से विवाह करने में महाभारत,कई जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) कुछ महीने पूर्व विधवा महिला से विवाह करना एक ग्रामीण को मंहगा पड़ गया| विवाह करने के बाद महिला के परिजनों के साथ उसकी जमकर महाभारत हुई| जिसमे लगभग आधा दर्जन घायल हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम सीढे चकरपुर निवासी सर्वेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र  की बीते कुछ महीने पूर्व मौत हो गयी| उसकी पत्नी नन्ही देवी ने गाँव के ही भूपेन्द्र पुत्र बृजनन्दन के साथ विवाह कर लिया और गाँव से चले गये| काफी दिनों के बाद भूपेन्द्र नन्ही देवी के साथ गाँव लौटा और विवाह की ख़ुशी में पार्टी की|
उसी दौरान नन्ही देवी के परिजन भूपेन्द्र में विवाद हो गया| देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गये| जिसमे सुरेन्द्र,आदेश,नन्हे,इंद्र पाल व भूपेन्द्र बुरी तरह लहुलुहान हो गये| झगड़े की सूचना पर डायल 100 आ गयी| दोनों पक्षों को थाने भेज दिया| भूपेन्द्र का आरोप है कि सुरेन्द्र आदि ने घर में आग लगा दी और फायरिंग भी की|
उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया की फायरिंग नही हुई है| जाँच की जा रही है|