फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) 28 घंटे तक चला भाकियू का धरना अधिकारियों से वार्ता के बाद आखिर समाप्त हो गया| मांगों पर कार्यवाही के लिये एक सप्ताह का समय अधिकारियों नें दिया है|
दरअसल बीते दिन से तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया स्थित भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण में भानु गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा था| विभिन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ता धरना दे रहे थे| लेकिन अधिकारियों से वार्ता सफल नही हो पायी| गुरुवार को अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप के साथ ही उप जिलाधिकारी पद्म सिंह, तहसीलदार संतोष कुशवाह, नायब तहसीलदार रविन्द्र पाल आदि अधिकारी धरना स्थल पर पंहुचे और विभिन्य मांगों को सुनकर एक सप्ताह में निस्तारण का भरोसा दिया| जिसके बाद उन्हें ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त कराया गया|
28 घंटे बाद खत्म हुआ भाकियू का धरना
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



