राहुल गाँधी बतायें आलू जमीन के अन्दर लगता या बाहर:हुकुम सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics-BJP Politics-CONG. राष्ट्रीय लोकसभा चुनाव 2019

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित किये गये बीजेपी के किसान मोर्चा सम्मेलन में पंहुचे बिहार के दरभंगा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव मुख्य रूप से कांग्रेस पर ही हमलावर दिखे| यंहा तक की कांग्रेस को किसान विरोधी बताया|
कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में सांसद हुकुम सिंह ने कांग्रेस की अंग्रेजी शराब से तुलना की| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को यह नही मालूम की आलू जमीन के अन्दर होता है या जमीन के बाहर लटकता है| वह आलू से सोना बनाने की बात कर रहे है|
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासनकाल में किसानो के खाते में 600 रूपये नही दिये| जबकि मोदी सरकार ने 6 हजार रूपये किसानों को दिये है|उन्होंने कहा की पप्पू (राहुल गाँधी) 72 हजार रूपये देनें की बात कर रहे है| इसका उदाहरण मध्य-प्रदेश,छत्तीसगढ़,राजस्थान को उठाकर देख लें| किसान का लोंन माफ़ करने का वादा करने के बाद आज तक लों माफ़ नही किया|
उन्होंने मीडिया पर भी अपने तीर चलाये की हल चलाने वाला किसान अपना पसीना बहाता है उसका फोटो मीडिया नही दिखाता है| मीडिया राजभवन में रहने वाले राजकुमार का फोटो लेनें के लिए चक्कर लगाता है|
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सांसद मुकेश राजपूत,जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,विधायक नागेन्द्र सिंह,सुशील शाक्य, पूर्व विधायक बनबारी लाल दोहरे,उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार.विमल कटियार,रुपेश गुप्ता,धर्मेन्द्र कटियार आदि रहे|