भाजपा नकली रामभक्तों की पार्टी :शिवसेना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:लोक सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने आये शिव सेना के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने भाजपा पर नकली रामभक्तो की पार्टी होने का आरोप लगाया|उन्होंने कहा की आगामी चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे से भटकी भाजपा के साथ महाभारत शिवसेना करेगी|
नगर के रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता की|उन्होंने कहा कि जनपद में बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं से भेट की है| आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शिव सेना कर रही है| उन्होंने कहा की शिवसेना ने भाजपा से फर्रुखाबाद,कन्नौज,कैसरगंज,रायबरेली,बरेली,अमेठी सहित दस जनपदों से लोकसभा की टिकट मांगी थी| लेकिन बीजेपी ने हामी नही भरी| यदि बीजेपी मांगी गयी दस सीटों को देती है तो ठीक नही तो पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर शिवसेना चुनाव लड़ेगी| शिवसेना भाजपा से लोकसभा में महाभारत करने को तैयार है|
उन्होंने कहा की कन्नौज से शिवसेना के जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह चुनाव लड़ेंगे| वही फर्रुखाबाद जिले का प्रत्याशी भी तीन दिन में घोषित किया जायेगा| उन्होंने आरोप लगाया की बीजेपी हिदुत्व के मार्ग से भटक गयी|भाजपा नकली रामभक्तों की पार्टी है|उन्होंने कहा की यूपी के गठबंधन से भाजपा सीखे| उन्होंने कहा की राममन्दिर के मामले में भाजपा फेल हो गयी है| वह अब राम समर्थित नही राम श्रापित पार्टी है| भाजपा ने सवा सौ करोंड हिन्दुस्तानी की भावना के साथ खेल किया है|उन्होंने कहा की भाजपा कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है| लेकिन अदालत आस्था का जजमेंट नही कर सकती|इस दौरान लोकसभा प्रभारी संतोष सिंह,विनीत यादव,रवेन्द्र सिंह कुशवाह,देवेन्द्र सिंह गौर,सुनील श्रीवास्तव आदि रहे|
बड़ा चेहरा बन सकता है शिवसेना प्रत्याशी
शिवसेना में जल्द ही एक बड़ा चेहरा प्रत्याशी बन सकता है| पता चला है कि बसपा का एक नामी चेहरा शिवसेना में शामिल होने जा रहा है| जो प्रत्याशी बनाया जायेगा| लेकिन अभी पार्टी की तरफ से अधिकृत पुष्टि नही हुई है|