कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहर खाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत गम्भीर हो गयी| परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जंहा उसने दम तोड़ दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुर निवासी 38 नेकराम पुत्र बाबूराम वर्मा को बीते दिन अपने खेतों के निकट गम्भीर हालत में पड़ा देखा गया|
जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये और उसको पहले क्षेत्र के ग्राम महरूपुर बीजल स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जिसके बाद हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद उसे शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास-विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| जंहा उसने दम तोड़ दिया|
परिजन शव लेकर घर आ गये| मृतक की पत्नी गुलाब श्री व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों ने बताया की मृतक नेकराम पर केसीसी के साथ भी अन्य भी कर्ज था| जिस कारण वह काफी परेशान रहते थे| उसी परेशानी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया| कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|