तगादें के विवाद में ग्रामीण को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) तकरीबन चार वर्ष पुराने उधारी के विवाद ने ग्रामीण युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया| पुलिस जाँच पड़ताल आकर रही है|
थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर मिस्त्री निवासी 26 वर्षीय भारत पुत्र सत्यपाल जाटव का गाँव के ही पूर्व प्रधान अजय कुमार अदि से भूमि के लेन-देंन के चलते उधारी का विवाद चल रहा है| भारत ने बताया की बीते लगभग चार वर्ष पूर्व उसकी भूमि खरीदी थी| जिसका रुपया पूर्व प्रधान अजय व उसके भाई नही दे रहे| इसी के चलते अजय उसके भाई विजय आदि ने उसे बुलेरों में बैठा लिया| पहले बुलेरों में बैठाकर जमकर पीट दिया| इसके बाद उसे नीचे उतार दिया| जब भारत नीचे उतर गया तो लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी दी| गोली इसके कंधे में लगी| जिससे वह जख्मी हो गया |
थाना पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है|