27 साल बाद लेखपाल सोवरन सिंह यादव तहसील सदर से स्थानांतरित

0
133

फर्रुखाबाद: विवगत 27 वर्षों से तहसील सदर में जमे लेखपाल सोवरन सिंह यादव का जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी ने तहसील अमृतपुर के लिये स्थानांतरित कर  दिया है।

[adrotate banner="3"]

विविदत है कि वर्षों तक जिला लेखपाल संघ के अध्यक्षपद की कमाल संभाले रहे लेखपाल सोवरन सिंह यादव को अभी भी लेखपालसंघ की राजनीति में सक्रिय माना जा रहा था। वह विगत 27 वर्षों से तहसील सदर में ही कार्यरत रहे हैं। बीते दिनों उनका स्थानांतरण तहसील कायमगंज के लिये किया गया था, परंतु बाद में यह आदेश स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में दस वर्ष्रों से अधिक से एक ही तहसील में जमे लेखपालों के स्थानांतरण के दौरान भी उनका नाम सूची में सम्मिलित होने से रह गया था। इधर एक लेखपाल राजेश शुक्ला ने इस संबंध में आयुक्त कानपुर मंडल के यहां इस आशय की शिकायत कर दी थी।

आयुक्त कानपुर मंडल के आदेश पर की गयी जांच के क्रम में बीतो दिनों आपर जिलाधिकारी केके सिंह ने सोवरन सिंह के स्थानांतरण की संस्तुति सहित फाइल जिलाधिकारी को संदर्भित कर दी थी। जिलाधिकारी के मुथु कुमार स्वामी ने सोवरन सिंह यादव का स्थानांतरण तहसील अमृतपुर के लिये कर दिया है।

[adrotate banner="2"]