30 दिसम्बर से होगा फ़तेहगढ़ महोत्सव का आगाज

जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ महोत्सव के आयोजन की लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है| आगामी 30 दिसम्बर को महोत्सव का भव्य शुभारम्भ किया जायेगा|
बढ़पुर के एक गेस्ट हॉउस में आयोजित महोत्सव की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे महोत्सव कमेटी ने आयोजन को लेकर चर्चा की| जिसमे बताया गया कि आगामी 30 दिसम्बर को फतेहगढ़ महोत्सव का शुभारम्भ जिलाधिकारी के द्वारा किया जायेगा| उसी दिन दोपहर को जंगे आजादी पर सेमिनार होगा,रात में कवि सम्मेलन व मुशायरा का संयुक्त आयोजन किया जायेगा| वही गरीबो को कम्बल वितरण भी होगा| 31 दिसम्बर को सुबह क्रास कंट्री दौड़ व साइकिल रेस का आयोजन किया जायेगा| 1 जनवरी को दोपहर सम्मान समारोह आयोजित होगा|
इस दौरान शाकिर अली मंसूरी,रिजवान अहमद (ताज),पुत्तन मियाँ,अलीम अब्बासी,ओम प्रकाश चौटाला,हाजी अल्लादीन,आदि रहे|