कमल विकास ज्योति महाअभियान के लिए बनायी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी से पार्टी की ब्रांडिंग करने में लग गयी है| जिसके चलते ही जनपद में कमल विकास ज्योति महाअभियान की तैयारी शुरू हो गयी है| यह अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा| सभी अमृतपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश इस बैठक में दिये गये|
शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे लोकसभा प्रभारी व पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया| उन्होंने बताया की कमल संदेश यात्रा को सफल बनाने के बाद हम सभी कार्यकर्ता पदयात्रा व कमल ज्योति अभियान को सफल बनाने में लगे| यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जायेगा| पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये पूरी तैयारी में लगी है| जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा में 150 किलोमीटर तक पद यात्रा होगी| 25 कार्यकर्ताओं को 6-6 की टोली बनेगी| उन्होंने बताया की पदयात्रा का शुभारम्भ विधानसभा के किसी भी एक गाँव चयनित स्थान पर होगा| यह पदयात्रा 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चलेगी| एक दिन में एक टोली दो से तीन गांब की पदयात्रा करेगी| वही 26 जनवरी को कमल विकास ज्योति अभियान चलाये जाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ|
इस दौरान पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ० बीके गंगवार, सत्यपाल सिंह,शैलेन्द्र सिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये| मंडल अध्यक्ष विभिनेश सिंह,कमल भारद्वाज,संदीप शाक्य आदि रहे|