रसाल हत्याकांड: घटना वाले दिन ही पुलिस ने मृतक सहित दस लोगों पर की थी गुंडा एक्ट की कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीती देर शाम खेत पर गये युवक को गोलियों से भून दिया गया| जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल तेज कर दी| पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दो सगे भाईयों सहित आधा दर्जन पर दर्ज किया है| खास बात यह सामने आयी है की जिस दिन हत्या क अंजाम दिया गया उसी दिन कुछ घंटे पूर्व ही पुलिस ने मृतक सहित दस लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर की थी|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सबल सिमतुईया निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ रसाल सिंह यादव पुत्र मिलाप सिंह बीते बुधवार की देर शाम तकरीबन 8:00 बजे अपने खेतों की तरफ परिवार के ही पूर्व प्रधान कोतवाल सिंह के पुत्र गौरव को साथ लेकर गया था| उसी दौरान आरोपियों ने रसाल सिंह को घेर लिया ताबड़तोड़ फायरिंग से रसाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक हत्या कर दी गई | घटना के बाद मृतक के साले जनपद कन्नौज के छिवरामऊ के भानपुर निगोह निवासी हरवीर सिंह पुत्र रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी| तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगला सबल निवासी अब्बल सिंह पुत्र रामभजन, आशीष सिंह पुत्र सुरेश सिंह, विवेक पुत्र जयपाल सिंह, अवनीश पुत्र छोटेलाल व जयवीर,महिपाल पुत्र फुल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया|
बीते दिन ही हुई थी दस मृतक सहित दस पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही
बीते दिन ही घटना से कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने दस लोगो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर दी| जिसमे नगला सबल निवासी पप्पू उर्फ़ अरविन्द पुत्र शिवमंगल,ग्राम नौली निवासी झब्बू उर्फ़ शिवकुमार पुत्र अजय कुमार, विवेक उर्फ़ अजीत पुत्र हरेन्द्र सिंह,सुखवीर, नगला सबल निवासी प्रमोद पुत्र फेरे लाल, जितेन्द्र,विनोद पुत्र कश्मीर सिंह,शैलेन्द्र,अरुण पुत्र प्रिंश पुत्र ओमकार, गोरे लाल पुत्र कोतवाल सिंह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी थी|
प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया की मृतक पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी थी| जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|