खबर का असर:गौसदन की व्यवस्था में सुधार के प्रयास शुरू

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)जिलाधिकारी मोनिका रानी के द्वारा बनायी गयी जाँच टीम ने गौसदन का निरीक्षण किया| जाँच टीम के साथ ही साथ गौसदन में सुधार के कार्य भी हुए है| नगर पालिका ने गायों को पर्याप्त पानी और चारा उपलब्ध कराने का दावा किया है| जाँच कमेटी रिपोर्ट जिलाधिकारी को देगी| आपके प्रिय नेटवर्क जेएनआई न्यूज पर बीते कई दिनों से गौसदन पर गायों की दशा को सुधारने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा था| जिसका बड़ा असर हुआ है| तकरीबन दो सप्ताह के बाद जिला प्रशासन और पालिका की नींद टूटी|
एसडीएम सदर/ईओ अमित असेरी के नेतृत्व में जाँच टीम कटरी धर्मपुर में जाँच करने गयी| सुबह तड़के ही टीम कटरी धर्मपुर पंहुची| जंहा उन्हें गौसदन की दीवार टूटी और खस्ता हाल मिली| एसडीएम ने गायों के पानी पीने का इंतजाम बेहतर कराने के लिए दस पानी की टंकी जगह-जगह गौ सदन में लगवा दी गयी| खस्ता हाल दीवार को भी दुरस्त कराने का काम नगर पालिका के द्वारा किया गया|वही जाँच कमेटी ने माना की गायों और नंदी के आपस में प्रजजन को लेकर भी भिडंत होती है| जिसके चलते अब गायों को माधौपुर गौसदन में रखा जायेगा और नंदी धर्मपुर कटरी में रखे जायेंगे|
जाँच टीम ने नही माना की भूख से हुई गायों की मौत
जाँच टीम के सदस्य ईओ पालिका/एसडीएम् सदर अमित असेरी से जेएनआई ने जब बात की तो उन्होंने बताया की गायों की मौत चारा ना खाने से नही हुई| वल्कि उनकी मौत अधिक मात्रा में पॉलीथिन खाने से हुई है| जब यह सबाल किया गया की शहर में जब गाय खुली घुमती थी तो उनकी मौत नही होती थी| जिस पर एसडीएम ने कहा की शहर में भी प्रतिदिन चार से पांच गाय मौत की शिकार हो रही है| सबाल यह उठता था जब जिसके खिलाफ जाँच वही जाँच रिपोर्ट बनायेगा तो फिर गाय भूख से ना मरना स्वाभाविक पूर्व निहित था| इसके साथ ही सर्दी को भी मौत का कारण बताया गया|
एसडीएम सदर ने बताया की गौसदन में सुधार की व्यवस्था की जा रही है| गायों की समस्या का पूरा ध्यान रखा जा रहा है|