265 प्लस के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

bjp 12फर्रुखाबाद: भाजपा के कार्याकर्ता सम्मेलन में आये क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा आने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी 265 प्लस के फार्मूले पर चुनाव लड़ेगी| वही फर्रुखाबाद की चारो सीटे जितने का भी भरोसा दिया गया|

शहर क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बीजेपी की बैठक में पंहुचे मानवेंद्र सिंह ने सबसे पहले सपा और बसपा पे निशाना साधा| उन्होंने कहा कि सपा में परिवार वाद की राजनीती होती है| सपा के सैफई परिवार में जब कोई बच्चा जबान होता है तो उसको विधान सभा और लोकसभा पहले ही आबंटित कर दी जाती है | वही बसपा का बुरा हाल है| मायावती अपने जन्मदिन में करोंडो खर्च करती है| बसपा सपा में टिकट का कोई भरोसा नही है| बसपा में तो टिकट पैसे से दी जाती है| लेकिन बीजेपी की टिकट देर में जरुर घोषित होती है लेकिन यह पक्का होता है कि टिकट नही कटेगी|

संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मोदी जनता के बीच लोकप्रिय है| और वह महिलाओ के लिये अच्छा काम कर रहे है | उन्होंने बताया कि आने वाले अगस्त महीने में बूथ अध्यक्ष का सम्मेलन किया जायेगा| इसके साथ ही प्रत्येक विधान सभा में एक-एक प्रभारी भी तय किया जायेगा| उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि सोशल मिडिया का प्रयोग केबल अपने लिये ना करे इसका प्रयोग पार्टी के प्रचार के लिये अधिक करे|

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि आने वाला 2017 के चुनाव में बीजेपी चारो सीटे जीतेगी| क्योंकि कार्यकर्ता बीजेपी की जीते का जश्न देख रहा है| मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी ने महिलाओ के लिये बहुत से योजनाये लागू की| जिससे लाभ मिल रहा है | उन्होंने कहा की उन्होंने दूध फैक्ट्री के माध्यम से तकरीबन 20 हजार लोगो को रोजगार दिया है | उन्होंने 21 विधवा महिलाओ को सिलाई मशीन भेट की|

इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किये| कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता ने किया| चेयरमैन शमसाबाद विजय गुप्ता ने भी दोनों नेताओ का स्वागत किया| जिसके बाद पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने चांदी का मुकुट और पगड़ी भेट की| इस दौरान जिलामहामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, हिमांशु गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, अभय सिंह, डॉ० महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे|

अम्बेडकर की छत पर खिला कमल
बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ,संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के साथ सांसद मुकेश राजपूत के साथ चेयरमैंन विजय गुप्ता, विमल कटियार आदि ने बसपा से बीजेपी में शामिल हुये सर्वेश अम्बेडकर के घर पर बीजेपी का झंडा लगाया| जिसके बाद जमकर नारेबाजी की गयी|