सुहाग की पूजा के एक दिन पूर्व उजड़ गयी रश्मि की मांग,दो जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती देर शाम बाइकों की भिडंत में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि दो अन्य बाइक सबार जख्मी हो गये| तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा से तीनों को रिफर कर दिया गया| एक युवक की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गयी| जबकि दूसरी बाइक पर सबार दोनों युवकों को जख्मी हालत में आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम दहलिया निवासी 26 वर्षीय शिवओम शुक्ला एक टीवी चैनल में पत्रकार था| वह बीती रात अपनी बाइक से किसी काम से गया था| जंहा से वह लौट रहा था| जब वह वापस लौट रहा था तो ग्राम भुसेरा के निकट सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गयी| शिवओम के साथ ही सामने की बाइक पर सबार दोनों युवक भी जख्मी हो गये| तीनो को 108 एम्बुलेंस से गुरुवार शाम को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा पार हालत गम्भीर होने पर तीनों को रिफर कर दिया गया|
उन्हें आवास विकास स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया| जंहा उपचार के दौरान शिवओम को मृत घोषित कर दिया गया| परिजन शव लेकर घर चले गये| शिवओम का शव घर पंहुचने पर कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी रश्मि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मौके पर भीड़ लग गयी| वही दूसरी बाइक पर सबार दोनों युवकों की भी हालत नाजुक बनी हुई है| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

Comments are closed.