राजेपुर मंडल के चार पदाधिकारी पद से हटे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) राजेपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष विपनेश सिंह राठौर ने कमेटी के चार पदाधिकारियों को पद से हटा दिया| इसके साथ ही 9 नये पदाधिकारियों को कमेटी में शामिल किया गया है|
मंडल अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पद से विजय सोमवंशी,महामंत्री नरेन्द्र सिंह सोमबंशी, मंत्री नन्हे पाल व कृष्णमुरारी वाथम को उनके पद से हटा दिया है| इसके साथ ही रामतीर्थ कुशवाह को मंडल उपाध्यक्ष, वीरपाल,दुर्गेश रामप्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री लालू राजपूत व मंत्री पद पर जितेन्द्र प्रताप सिंह, हितेंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र कश्यप व रामबेटी कश्यप की ताजपोशी की गयी है|
मंडल अध्यक्ष विपनेश सिंह राठौर ने बताया की सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी गयी है|