कुम्भ के लिए “भागीरथी” हर नदी को भेजेंगी मनुहार पत्र

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: संस्कार भारती इस वर्ष कुम्भ मेले में देश की सभी नदियों का समाबेश करने की तैयारी में है| इसके लिये एक अनोखी फल की गयी है| संगठन गंगा की तरफ से हर नदी को कुम्भ आने का मनोहार पत्र भेजेगा| इसके साथ ही कुम्भ में एक महीने तक संगठन साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करेगा| जिसमे जनपद की टीम की अहम भूमिका है|
देश की राजधानी में आयोजित संगठन की बैठक सम्पन्न होने के बाद जनपद लौटने पर प्रांतीय महामंत्री ने नगर के एशियन कम्प्यूटर सेंटर पर वार्ता की| उन्होंने कहा कि आगामी 11 व 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर युवा कला संगम का आयोजन किया जायेगा| 14 जनवरी को शुरू हो रहे कुम्भ मेले में संस्कार भारती के द्वारा गंगा की ओर से एक मनुहार पत्र देश की सभी नदियों को कुम्भ में आमंत्रण के लिये भेजा जायेगा|
उन्होंने बताया की संस्कार भारती देश भर में स्थित नदियों के तट पर पूजन व मन्त्रोच्चारण से नीले वस्त्र धारण करे हुई नदी स्वरूपा कन्या के माध्यम से तांवा, पीतल, कांसा आदि धातु के कलश में जल भरकर अपने-अपने नगर में उसका भ्रमण एवं पूजन कार्यक्रम करने के पश्चात कलश को कुम्भ के लिए रवाना करेगी। वहाँ पर पूरे देश से आयी समस्त नदियों के जल को एकत्र किया जायेगा।
इस वर्ष अप्रैल 2019 तक संस्कार भारती की सभी इकाईयाँ जो नदी के तट पर स्थित हैं वे अपने-अपने क्षेत्र की नदियों के किनारे एक भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में उस नदी के पौराणिक महत्व आदि पर वृहद चर्चा होगी। कार्यक्रम में संस्कार भारती की 8 विधाओं की प्रस्तुतियाँ होगी। जिसमें साहित्य, संगीत, नाट्य, भू-अलंकरण, लोक कला, प्राचीन कला, चित्रकला, नृत्य आदि सभी विधाओं की प्रस्तुतियाँ नदी के तट पर होगी। इस कार्यक्रम के उद्देश्य नदी का महत्व, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन आदि को जन-जन तक पहुँचाना हैं।
आगामी 4 मई 2019 से 3 मई 2020 तक संस्कार भारती के संस्थापक महामंत्री पद्मश्री हरिभाऊ वाकड़कर जी का जन्म शताब्दी वर्ष मनायेगी। 4 दिन तक दिल्ली में आयोेजित राष्ट्रीय बैठक में आगामी 3 वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार वासुदेव कामथ जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीरचन्द्र जी राष्ट्रीय महामंत्री व सुभाष अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत हुये। संस्कार भारती के संरक्षक व मराठी फिल्म डायरेक्टर राजदत्त जी निर्वाचन अधिकारी रहे।
कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, फिल्म निर्माता सुभाषघई, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डा0 महेश शर्मा, संघ विचारक व सांसद डा0 राकेश सिन्हा, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी सहित देश भर के 44 प्रान्तों के लगभग 300 कला साधक मौजूद रहे। वार्ता के दौरान संस्कार भारती के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव आकांक्षा सक्सेना मौजूद रही।