रामदुलारी मंदिर तोड़ने से मना करने पर हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:वर्षों पुराना रामदुलारी मन्दिर को तोड़ने को लेकर पुजारी के साथ जमकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट तक आ गयी| बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की और यथास्थित रखने के आदेश कर दिये| जिसके बड़ा विवाद ठंडा पड़ गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक वृंदावन गली स्थित रामदुलारी मन्दिर है| जिस पर गिरजाशंकर पुजारी है| गिरजाशंकर के अनुसार पहले उनके बाबा देशराज ने लगभग 70 वर्षो तक मन्दिर में पुजारी का कार्य किया| लगभग 45 वर्ष तक उनके पिता गेंदनलाल पुजारी रहे| इसके बाद खुद गिरजाशंकर दशकों से मन्दिर में पुजारी के पद पर है| गिरजाशंकर ने आरोप लगाया कि मोहल्ला कुचिया निवासी कैलाश रस्तोगी मन्दिर के देखरेख के लिए आते है| उन्होंने मन्दिर में तोड़फोड़ शुरू करा दी| जब पुजारी ने मना किया तो कैलाश रस्तोगी पुजारी से विवाद करने लगे| विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सीओ सिटी रामलखन सरोज, एसएसआई देवेन्द्र गंगवार मौके पर आ गये| सीओ ने जाँच के बाद यथास्थिति के आदेश दिये| उन्होंने कहा दोनों पक्ष मजिस्ट्रेट के सामने पेश हो| पहले नक्शा पास करायें उसके बाद ही निर्माण या तोड़फोड़ की जाये| इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए|
सीओ सिटी ने जेएनआई को बताया की मन्दिर जर्जर हालत में है| ट्रस्टी उसे तोड़ना चाह रहे थे लेकिन पुजारी ने विरोध कर दिया| जिसको लेकर कहा-सुनी हुई| दोनों पक्षों को मजिस्ट्रेट के सामने अपनी बात रखने को कहा गया है|