नवनियुक्त पदाधिकारियों को वितरित किये प्रमाण पत्र

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:आल इंडिया जमी-अत-उल मंसूर ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें संगठन मजबूत करने पर बल दिया|
थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के ग्राम पंचपुखरा में संगठन की बैठक आहूत की गयी| जिसमे प्रदेश के वरिष्ठ सचिव आबिद मंसूरी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द से जल्द कमेटी का गठन करें| प्रदेश हालात ठीक नही है| अपनी दशा सुधारने के लिये तालीम व एक जुटता जरूरी है| मंडल अध्यक्ष पीर मो० मंसूर ने कहा की संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा| जिलाध्यक्ष शब्बीर खां व जिला संगठन प्रभारी जहागीर मंसूरी व मो० इम्बाल मंसूरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान महबूब मंसूरी, दिलशाद मंसूरी, नौसाद मंसूरी आदि रहे|