सपा के 60 हजार वोट कटाने में लगी बीजेपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)समाजवादी पार्टी के अमृतपुर विधान सभा के बूथ सम्मेलन में पंहुचे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हर विधानसभा से सपा के 15 हजार वोटों को कटवाने में लगी है| लेकिन कार्यकर्ता बूथों पर अपनी नजर रखे और बीजेपी के मंसूबों को कामयाब नही होने देना है|
नवाबगंज कस्बे में स्थित पूर्व मंत्री के कालेज में आयोजित बूथ सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री ने की| पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रहे सचिन सिंह ने कहा आज ईबीएम के साथ ही सरकार की पोल खुल गयी है| लड़ाई जब बड़ी हो तो तैयारी भी बड़ी होनी चाहिए| युद्ध बिना सैनिको के नही जीता जा सकता| इस लिये विरोधी खेमे को पटखनी देने के लिये सपा के सभी सैनिक एक जुट होकर लगे| यह लड़ाई लोकतन्त्र की रक्षा के लिये है| जिसे हर हाल में जीतना है| जिसमे युवाओं की अहम भूमिका है|
पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चाहते है कि एक बूथ पर लगभग 10 कार्यकर्ता रहें| जिससे बूथ मजबूत होगा| इसी लिये बूथ सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है| कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले साथियों के वोट बनवायें| उन्होंने कहा की बीजेपी के वोट कटवाने का कार्य सपा कर रही है| बीजेपी सपा के चारों विधान सभाओं में 15-15 हजार वोट कटाने का कार्य कर रही है| कार्यकर्ता अपने वोटों पर पूरी नजर रखें| उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने नाप की टोपी पहनने और अपने घरों पर झंडा लगाने की सलाह दी| पूर्व मंत्री ने कहा की इससे सपा के माहौल का पता चलेगा|
जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव,जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, अनिल श्रीवास्तव, नवरंग सिंह यादव,विवेक यादव आदि ने विचार व्यक्त किये| जीतू यादव आदि रहे|