पाबंदी के बाद भी धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:राज्य सरकार ने प्लास्टिक, कैरी बैग पर पाबंदी लगाने के बावजूद बिक्री जिले में धड़ल्ले से जारी है। जिला प्रशासन की अनदेखी और निर्देशों को सख्ती से लागू नहीं करने के कारण बाजारों में इनका खुलेआम प्रयोग हो रहा है। प्रशासन के अभी तक हरकत में न आने के कारण व्यापारी इन आदेशों को सामान्य मानते हुए इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं जनता भी अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रही है। छोटे दुकानों, सब्जी व चाट की दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग होते खुलेआम देखा जा सकता है|
जनपद में दो अक्तूबर से पॉलिथीन और थर्माकोल पर प्रतिबंध लगने के बाद अब इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश किये गये थे| इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों के साथ वार्ता कर रणनीति बनाकर कार्यवाही के लिये कहा गया था। जिसके तहत किसी भी दुकान में अथवा स्थान पर बिक्री पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बाकायदा अभियान भी चलाये जाने के सख्त निर्देश थे| अब 50 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाली पॉलिथीन कैरीबैग का इस्तेमाल भी नहीं हो सकेगा।
इसके बाद भी नगर पॉलिथीन और थर्माकोल मुक्त नही हुआ| थोक पॉलीथिन विक्रेता अपने सेल्समैंन के माध्यम से सप्लाई दुकानदार तक भेजने का कार्य गुपचुप तरीके से करा रहे है| सेल्समैन दुकानों पर जाकर पन्नी की सप्लाई देंते है| बाजार में देखने से तो यही प्रतीत होता है कि पन्नी की सप्लाई धडल्ले से हो रही है|
एसडीएम सदर निशांत प्रताप सिंह ने जेएनआई को बताया की गाँधी जयंती से पूर्णरूप से पॉलिथीन पर पाबंदी है| अब बाजार में पॉलिथीन का प्रयोग हुआ तो वह अपराध की श्रेणी में आता है| जल्द एक बैठक व्यापारियों के साथ इस सम्बन्ध में की जायेगी और उसमे कड़े निर्देश जारी होंगे| उसके बाद कड़ी कार्यवाही की जायेगी|