राशिफल:देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष- रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर होकर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। विरोध होगा। परवाह न करें। कार्य करते रहें। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।
वृष- कोर्ट व कचहरी के मामलों में न पड़ें। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश व यात्रा लाभदायक रहेंगे।
मिथुन- पुराने अटके कार्य भलीभांति पूर्ण होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कर्क- अपनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य में बाधा होगी। धन तथा कीर्ति की हानि हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ में कभी संभव है।
सिंह- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। काम में मन लगेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। फालतू बातों पर ध्यान न दें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
कन्या- नई योजना बनेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर होगी। नेत्र व मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक दिक्कतें दूर होंगी। चिंता कम रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में लगन बढ़ेगी। जोखिम जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
तुला- पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में तालमेल बैठाना पड़ेगा।
वृश्चिक- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है, धैर्य रखें। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ स्थिति बनेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संभव है। विवाद से बचें। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
मकर- रोजगार में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। धनलाभ सहज होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। बेवजह विवाद न करें। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। विद्यार्थी प्रमाद न करें।
कुंभ- किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करें। वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
मीन- दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण न होने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।