पिकअप पलटने से चालक की मौत,तीन जख्मी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:पिकअप पर सबार होकर सब्जी लेने आ रहे ग्रामीण की पिकअप पलटने से मौत हो गयी| पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
जनपद हरदोई के रूपापुर कौसिया निवासी 32 वर्षीय रामलडैते अपने साथ बलवीर, सूरज, अवनीश के साथ पिकअप पर सबार होकर फर्रुखाबाद आ रहा था| पिकअप रामलडैतेचला रहा था| तभी अचानक तड़के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिसमे रामलडैते सहित चारों जख्मी हो गये| चारों को लोहिया अस्पताल भेजा गया जंहा रामलडैते को मृत घोषित कर दिया गया| सूचना पर मृतक की पत्नी आशा पुत्री रीता, सबिता, रोली व पुत्र अजय लोहिया अस्पताल पंहुचे|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही आयी है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही होगी|