डायल 100 के चालक ने खाया नशीला पदार्थ,हालत गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीते दिनों कानपुर के आईपीएस अफसर की नशीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी थी| जिसके बाद सिपाही का नया मामला सामने आया है| उसे गम्भीर हालत में सीएचसी में भर्ती किया|
थाना क्षेत्र के डायल 100 गाड़ी संख्या 1272 का चालक दिलीप कुमार बीते दिन ही अपने घर से छुट्टी पर आया था| उसने शुक्रवार को डियूटी के दौरान की जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे उसकी हालत खराब हो गयी| गाड़ी पर तैंनात दरोगा शिवनारायण ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया| जंहा उसका चिकित्सक मान सिंह वर्मा ने इलाज किया|
बताया जा रहा है कि सिपाही कन्नौज के छिबरामऊ का रहने वाला है| उसके घर में किसी बात को लेकर विवाद है| दरोगा शिवनारायण ने बताया कि सिपाही के परिजनों को सूचना दी गयी है|