गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में खेली अबीर-गुलाल की होली

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:जनपद में जगह-जगह निकाली गयी गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में भक्तों ने अबीर-गुलाल की जमकर होली खेली। डीजे की धुन पर महिलाओं व युवतियों ने नृत्य किया। सभी श्रद्धा में सराबोर दिखे|
बुधवार को दोपहर मोहल्ला हांथा मंगल खां से शुरू हुई प्रतिमा विसर्जन यात्रा में युवाओं की टोली सड़क पर अबीर-गुलाल की जमकर होली खेली। महिलाओं व युवतियों ने डांडिया के साथ ही नृत्य किया। विसर्जन यात्रा लालगेट से पांचाल की ओर प्रस्थान कर गई। लाल दरवाजे पर सपा नेता तोषित प्रीत के आवास पर मटकी टांगी गयी थी| जिसे वैभव मिश्रा, संजीब, गोपाल, गोविंदा आदि की टीम ने फोड़ा| रास्ते भर प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन यात्रा
नवाबगंज:-ग्राम मंझना में चल रहे गणेश महोत्सव का भी बुधवार को समापन हुआ।कल बीती रात को देवी मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया| सुबह ग्राम मंझना में गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली|”गणपति बप्पा मोरया के जयकारो के बीच गजानन को फूल मालाओं से लादकर विदा किया गया| शोभायात्रा में जगह-जगह उनकी आरती के साथ पुष्प वर्षा की गयी|ढाई घाट गंगा घाट पर उनका भूमिविसर्जन किया गया| अतुल सिंह गंगवार,आलोक शुक्ला,राजीव चतुर्वेदी,उत्कर्ष चतुर्वेदी आदि रहे|
राजेपुर:- कस्बे से भी जोरदार विसर्जन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रधालुओं ने हिस्सा लिया| प्रतिमा का विसर्जन कुसमापुर गंगा घाट पर किया गया| इस दौरान अध्यक्ष केपी सिंह,सुरेन्द्र फौजी, रोहित कश्मीर सिंह, नेत्रपाल आदि ने व्यवस्था देखी|