फौजी के घर सहित तीन जगह नकब लगाकर लाखों की चोरी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात फौजी सहित तीन घरों में नकब लगाकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल में बीती रात अरविन्द शाक्य का मकान निर्माणाधीन है| जिसके चलते वह गाँव के ही धर्मपाल के मकान में किराये पर रहे रहे है| देर रात उस मकान में अरविन्द के पिता रामचन्द्र व सास रामादेवी किराये के मकान में सो रहे थे| वही अरविन्द निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे| चोरो ने उसके मकान में पीछे से नकब लगाकर 70 हजार की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| इसके बाद चोरों ने जयसिंह पुत्र देवी दयाल के मकान में नकब लगा दिया| देवी दयाल ने मक्का बेंचकर 70 हजार रूपये बिजली का बिल जमा करने के लिये रखे थे उसे चोरी कर लिये|
इसके साथ ही च्चोरों ने सर्वेश कुमार के घर भी कमरे में नकब लगाया| सर्वेश वर्तमान में नागालैण्ड में तैनात है| वह अवकाश पर आये थे| बीती रात वह अपनी पत्नी आरती के साथ सी रहे थे| तभी चोरों ने नकब लगा दिया| लेकिन जिस कमरे में नकब लगा दिया उस कमरे में भूसा भरा रहा| जिससे चोर कुछ नही ले जा सके| सुबह झ ग्रामीण शौच के लिये निकले तो घटना की जानकारी हुई| सूचना पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की|