तालाबों में तब्दील हो रही जिले की गड्डा मुक्क्त सड़के!

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद सड़को को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था| परन्तु विभागीय लोग सत्ता को पाठ पढा दिये| जिसके कारण आज सडके गड्ढा नही तालाब मे तब्दील हो चुकी है| जिससे राहगीर काफी परेशान है। जनपद की सड़कें हो या हाई-वे सभी बड़े-बड़े गड्डों में तब्दील होती जा रही है| लेकिन सरकारी तन्त्र ने सरकार को जनपद में सभी सडकों के गड्डा मुक्त होने के आंकड़े भेज कर गुडवर्क दिखा दिया| इटावा-बरेली हाई इसका जीता जागता उदाहरण है|
योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद विभागीय अधिकारियो को आदेशित किया था कि प्रदेश के कोई भी सड़क गड्ढा युक्त नही रहनी चाहिए|जिस आदेशो का पालन करते हुए विभागीय लोगों नेआनन फानन मे सरकार को खुश करने के लिए गड्ढा मुक्त कर दिया गड्ढा मुक्त सड़क बरसात के मौसम मे तालाबो के शक्ल में विकराल हो गयी।
आज की तारीख में जनपद की किसी भी सड़क पर आप यात्रा कीजिए| इटावा-बरेली हाई पट तो गड्डों का कैंसर हो गया है| फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग, सेन्ट्रल जेल चौराहे से आलू मंडी मार्ग सभी गड्डा युक्त ही है| यैसा नही है कि सरकार या प्रशासन के लोग इन सडकों पर से नही गुजरते| लेकिन जब जान बुझकर आंखे मूंद ली जाये तो कोई क्या करे|
इन सड़कों पर रात की बात तो दूर है दिन मे ही चलना दूभर है। ये मार्ग गड्ढा ही नही तालाब बन गये है जहॉ से लोग दिनो रात गुजरते है ।आये दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार होते है| परन्तु विभागीय अधिकारियो की मनमानी से जनता त्रस्त है।