बीजेपी महिला मोर्चा की कमेटी में नये चेहरों का टोंटा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपनी 27 सदस्यीय कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे नये चेहरे ना लेकर लगभग सभी पुराने चेहरे ही लिये गये है|
नगर के कादरी गेट पर गंगवार बाटिका स्थित बीजेपी के कैम्प कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने अपनी कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी| जिसमे सोनीलता,मिथिलेश पाल,अर्चना चौहान व मंजू अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है| इसके साथ ही पांच जिला महामंत्री, संतोष कुमारी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी शाक्य को कार्यालय प्रभारी,15 को कमेटी मेंसदस्य बनाया गया है| विशेष आमंत्रित सदस्य में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, मीरा सिंह, सुमन राठौर व सीता भदौरिया का शामिल है|
लेकिन कमेटी में सत्ता होने के बाद भी नये चेहरे नही मिले जो चर्चा का विषय बना है| जिलाध्यक्ष बबिता पाठक का कहना है कि कुछ नये चेहरों को शामिल किया गया है| अधिक संख्या पुराने पदाधिकारियों की ही है|