26 जनवरी को सैन्य क्षेत्र में हाईअलर्ट

0
174

SENAA 12फर्रुखाबाद: पठानकोट एयरबेस पर हुये आतंकी हमले को देखते हुये देश के महत्वपूर्ण सैन्य इलाकों एवं सार्वजनिक स्थानो की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है| फतेहगढ़ के सैन्य क्षेत्र में आर्मी के अधिकारियो की एक बैठक हुई जिसमे सैन्य क्षेत्र के अधिकारियो व् जवानो ने भाग लिया| जिसमे आने वाले 26 जनवरी को देखते हुये सैन्य क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया|

[adrotate banner="3"]

सिख सेजिमेंट के ओपन सिनेमा हाल में पंहुचे स्टेशन कमांडर बिर्गेडियर कवीन्द्र सिंह ने कहा की आने वाले राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को सेंटर की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जायेगे| इसके लिये सिबिल पुलिस को भी चेकपोस्ट पर तैनात करने का प्रस्ताव है| गहन चेकिंग के बाद संतुष्ट होने पर ही व्यक्ति को अन्दर प्रवेश दिया जायेगा|

छाबनी क्षेत्र में फर्राटा भरते वाहनों पर भी लगाम लगाने पर विचार किया जा रहा है| स्पीडगन से वाहनों की स्पीड चेक कर उनके ऊपर कार्यवाही कराई जायेगी| इस दौरान राजपूत के डिप्टी कमांडेंट कर्नल मंदीप राठौर, ले० कर्नल गौरव डोगरा, सिखलाइट के डिप्टी कर्नल रुदीप चौधरी, ले० कर्नल अनिल सरोगा के साथ ही साथ बड़ी संख्या में अधिकारी व सैनिक मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]