परिवार के निकास का एसडीएम भी नही कर सके निदान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते 30 वर्ष से रह रहे परिवार का निकास एसडीएम के आदेश पर बंद कर दिया गया| जिसके बाद परिवार पर निकासी का संकट है| परिवार सीढ़ी के सहारे छत से उतरने को मजबूर है|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम पतौंजा ककरईया निवासी भाईया लाल वर्मा के अनुसार उसका परिवार बीते 30 वर्षो से रह रहा है| बीते दिन लेखपाल व प्रधान कमला देवी के पुत्र आशीष ने उसके घर के मुख्य दरवाजे को बंद करा दिया| उसके मुख्य द्वारा के सामने दीवार खड़ी कर दी| जिससे भईया लाल के परिवार को निकलने का संकट पैदा हो गया है|
बुधवार को एसडीएम रमेश यादव मौके पर पंहुचे और प्रधान द्वारा कराये जा रह निर्माण कार्य को देखा| लेकिन भईया लाल के घर के बंद दरवाजे के बारे में कुछ खास नही बोले उन्होंने कहा जिस जगह निर्माण हो रहा है वह ग्राम सभा की भूमि है| जिला प्रशासन की कार्यवाही से आहत परिवार जिलाधिकारी के कार्यालय पर भूख हड़ताल की तैयारी कर रहा है|