भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे,गोली, एक गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) भूमि विवाद के चलते दबंगों ने अधेढ़ को लाठी डंडो से पीटकर जख्मी कर दिया| आरोपियों ने फायरिंग भी की| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| पुलिस जाँच में जुटी है| घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम अखमेलपुर निवासी 58 वर्षीय विमल कुमार मिश्रा अपने खेत की मेड ठीक कर रहे थे| उन्होंने बताया कि तभी गाँव के पप्पू,प्रवेश पुत्र श्रीकृष्ण पाल, राहुल पुत्र छबिनाथ आ गये उन्होंने मेड ठीक करने का विरोध किया और गाली-गलौज करने लग| देखते ही देखते उन्होंने मारपीट शुरू कर दी| हमलावरों ने लाठी-डंडो से हमला बोल दिया| जिससे विमल का सिर फट गया| वह गम्भीर रूप से कजख्मी हो गये| आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ तकरीबन आधा दर्जन फायर किये|
घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर आ गयी| उन्होंने घायल विमल कुमार को कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया| जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया| चौकी इंचार्ज खुदागंज राजेश कुमार ने बताया कि फायरिंग नही हुई है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|