काव्यपाठ के द्वारा नारी सशक्तीकरण पर दिया बल

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:लोक अधिकारी मंच के द्वारा समाज में नारी पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक आवाज उठाने का सार्थक प्रयास किया गया| जिसमे नारी तुम्हे प्रणाम कार्यक्रम के तहत काव्यपाठ व नाटक मंचन के माध्यम से समाज को भ्रूणहत्या समाप्त करने का संदेश दिया गया|
नगर के बद्री विशाल कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर जोर देने के लिये नारी तुझे प्रणाम शीर्षक पर एक काव्य व नाटक गोष्टी का आयोजन किया गया| शुभारम्भ एसएमटी अरुनधती सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिया गया| जिसके बाद कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोंक लगाने का प्रयास किया| कवि गरिमा पाण्डेय ने कहा कि टिम-टिमाती हुई लौ हूँ मगर बुझूंगी नहीं,वेवजह कोई झुकाये तो झुकूंगी नही| सुनकर महिलाओं में हौसला भरने का कार्य किया|कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कई बुराइयों भ्रूणहत्या,बलात्कार आदि को नाटक व कबिता के माध्यम से समाप्त करने पर जोर दिया गया|
संस्कार भारती के प्रान्त महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय व पूजा मिश्रा के निर्देशन में एक नाटक प्रस्तुत किया गया| जिसमे नारी शक्ति का विस्तार से चित्रण हुआ| नाटक देख मौके पर बैठे अत्यधिक दर्शकों की आँखे नम हो गयी| इस दौरान माधुरी दुबे, रामआसरे निराला, मुशर्रद बेगम, चमन शुक्ला सौम्या सिंह आदि ने विभिन्य कविताओं के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास किया| संगीताचार्य सर्वेश सर्वेश शुक्ला की शिष्याओं ने भी भ्रूणहत्या पर एक कविता प्रस्तुत की| लोक अधिकारी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ० अरविन्द गुप्ता व उनकी पत्नी डॉ० कविता शर्मा ने सभी का अभिनन्दन किया|
राममुरारी शुक्ला, डॉ० राजकुमार सिंह, सुनीता सचान, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जय गोपाल, मयंक गुप्ता आदि रहे|

इस दौरान