बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने डीएम कार्यालय घेरा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: सूबे की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भड़की कांग्रेस ने जिलाधिकारी से भेट कर उन्हें ज्ञापन सौपा| इसके साथ ही साथ देवरिया मामले पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी |
नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मिल उन्हें राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा है कि यूपी की कानून व्यवस्था धवस्त हो चुकी है| महिलाओं के साथ अत्याचार व दुराचार प्रतिदिन बढ़ रहे है| इसी तरह से ही देवरिया में बालिकाओं के साथ हुये दुराचार हुआ उसका भी कांग्रेस ने जमकर विरोध दर्ज कराया| कांग्रेस की जिला व नगर कमेटी ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि महिलाओं के साथ किये जा रहे दुराचार व उत्पीडन बंद किये जाये| इस कृत्य को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा मिले|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राकेश सागर, पुन्नी शुक्ला, रवीश द्विवेदी,डाल चन्द्र कठेरिया, रमेश चन्द्र कठेरिया, इरफान प्रधान सत्य प्रकाश तिवारी आदि रहे|