जलभराव को लेकर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग किया जाम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाने से आक्रोशित होकर आक्रोशित नागरिकों ने फातेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया| तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहा| जिसके बाद एसडीएम के द्वारा कार्यवाही का भरोसा दिये जाने के बाद जाम खोला जा सका|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला में बीते कई दिनों से बरसात का पानी निकासी ना होने के कारण लोगों के घरों में भर गया| वही मोहल्ले से गुजरे बिजली पोल के तार भी जमीन में झूल रहे है| जिसके चलते कई लोगों को करंट भी लग चुका है| जिससे परेशान होकर नागरिकों ने नेकपुर कला रेलवे क्रासिंग के सामने मुख्य मार्ग जाम कर दिया| जिस समय जाम लगाया गया उस समय विधालयों की छुट्टी हो चुकी थी| जिससे स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे| लोगों ने मुख्य मार्ग पर रस्सी बांधकर जाम लगा रखा था| रेलवे क्रासिंग की जंजीर भी बांध दी गयी|
जाम की सूचना पर कोतवाल झाँझन लाल सोनकर पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाम लगाये महिलाओं को समझाने का प्रयास किया| जिस पर महिलायें उन से उलझ गयी| तकरीबन एक घंटे के बाद एसडीएम सदर अजीत सिंह मौके पर पंहुचे| उन्होंने खा की वह जब तक मौके से नही हटेंगे| जब तक पानी निकालने वाली मशीन नही आ जाती| एसडीएम के भरोसे के बाद जाम खोला गया|
इस दौरान प्रमोद कुमार, विमल सिंह, सुरजीत कुमार, रेनू, ऊषा, निशा, अजीत कुमार, सुरज प्रसाद आदि रहे|