कच्चा मकान गिरने से खुले आसमान के नीचे आया परिवार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात अचानक तेज बारिश में गरीब का मकान भरभरा कर गिर गया| जिसमे उसका गृहस्थी का सामान दब गया| वही आशियाना गिरने से गरीब परिवार बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गया|
शहर के सुनार गली प्रेम पहलवान का अखाड़ा निवासी रामदेव जोशी का बहुत पुराना मकान था| जिसमे वह अपने परिवार के साथ रहते थे| बीती रात हुई बारिश में उसका मकान भरभरा गिर गया| मकान गिरने से उनका सभी सामान भी उसमे दब गया| उसके पास ना ही छत बची और ना ही घरेलू सामान| मौके पर भीड़ लग गयी| ,मकान गिरने से रामदेव का परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर है|