खबर का असर:गंगा के कटान को रोकने का काम तेज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) गंगा के कटान को देखते हुए जेएनआई ने खबर प्रकाशित की थी| जिसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है| जिला प्रशासन ने कटान रोंकने के निर्देश अधिकारीयों को दिये है| शनिवार को तेजी के साथ कटान का कार्य सिचाई विभाग ने शुरू कर दिया|जिससे ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है|
बीते एक दिन पूर्व आपके प्रिय जेएनआई न्यूज में प्रमुखता से तीसराम के मढैया में गंगाके कटान की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी| जिसके बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी से तीसराम की मढैया में हो रहे कटान को तत्काल रोंकने के निर्देश सिचाई विभाग को दिये| डीएम के निर्देश के बाद सिचाई विभाग के जेई जितेंद्र कुमार को दिए| जिसके बाद सिचाई विभाग के जेई ने कटान रोकने के लिये किनारे-किनारे तकरीबन 12 सौ बल्ली लगा दी| जिससे कटान को रोकने का प्रयास हो रहा है|
प्राथमिक विद्यालय तीसराम का स्कूल 2 मीटर की दूरी पर है| जिस पर कटान का खतरा बना हुआ है| वही गाँव के लोगों की रहने व खाने की व्यवस्था नही की जा स्की है| जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर बल्ली लगवाई गई है जिसमें कोई बजट नहीं मिला है,वन विभाग पेड़ के पत्ते देने से मना कर रहा है जबकि पेड़ के पत्ते बल्ली के बीच में डाला जाना बहुत जरूरी है|